करण जौहर की 'ब्रह्मास्त्र' में नेगेटिव रोल निभाएगी टीवी की खूबसूरत 'नागिन'

निर्देशक अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी सुपरनेचुरल शक्ति पर आधारित है. 



नई दिल्ली: फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' काफी वक्त से चर्चा मे हैं. इस फिल्म के बारे में कुछ वक्त पहले ही कनफर्म किया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. वहीं टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म में आलिया और रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखेंगे लेकिन फिल्म में मौनी नेगेटिव रोल में दिखाई देंगी. 
निर्देशक अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी सुपरनेचुरल शक्ति पर आधारित है. हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ.कॉम में प्रकाशित एक अबर के मुताबिक फिल्म में रणबीर और आलिया तो मुख्य किरदार में नजर आने ही वाले हैं लेकिन पहली बार मौनी रॉय को नेगेटिव रोल निभाते देखना भी काफी दिलचस्प होने वाला है. फिल्म मेकर्स अभी मौनी के लुक पर काम कर रहे हैं उनके लुक को VFX की मदद से हाइलाइट किया जाएगा. बता दें, मौनी रॉय अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.

वह फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 1948 में हुए 14वें ओलंपिक खेल पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती कर रही ह और फिल्म फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट तले बन रही है. वहीं रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो इस फिल्म को 3 हिस्सों में रिलीज किया जाएगा.  फिल्म का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 यानी की स्वंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

Comments