कास्टिंग काउच पर बोले सलमान खान, 'ये सब से घटिया चीज है...'

सलमान खान ने कहा, 'अगर कोई इस इंडस्‍ट्री में इस नियम के साथ आया है कि उसे किसी के साथ सोने से काम मिलेगा तो यह सबसे घटिया चीज है. मैंने ऐसी चीज कभी नहीं सुनी.


ई दिल्‍ली: जल्‍द ही फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आने वाले एक्‍टर सलमान खान का कहना है कि किसी को काम दिलाने के नाम पर उसका शोषण करना सबसे घटिया चीज है. फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कास्टिंग काउच जैसे विषय पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा, 'आज तक किसी ने इस मुद्दे पर दृढ़ता से इसपर बात नहीं की है. सलमान ने कहा, 'मैं इस इंडस्‍ट्री में सालों से हूं और मेरे पिता उससे भी पहले से. आज तक मैंने किसी को इसबारे में सीधे बात करते हुए नहीं देखा. लेकिन हां, एक खूबसूरत महिला या पुरुष अगर एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं तो उसकी तुलना शोषण से नहीं की जा सकती.'
सलमान खान ने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के लीडरशिप समिट में बोलते हुए कहा, 'अगर कोई इस इंडस्‍ट्री में इस नियम के साथ आया है कि उसे किसी के साथ सोने से काम मिलेगा तो यह सबसे घटिया चीज है. मैंने ऐसी चीज कभी नहीं सुनी.'

बता दें कि चाहे हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, पिछले कुछ समय में एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री में कई खबरें कास्टिंग काउच से जुड़ी आई हैं. हॉलीवुड की कई हीरोइनों ने पिछले कुछ समय में प्रसिद्ध फिल्‍ममेकर हार्वे विंस्‍टिंन पर अपने औहदे के चलते यौन शोषण का अरोप लगाया है.
सलमान खान ने फिल्‍म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी. 1989 में आई सलमान खान की फिल्‍म 'मैंने प्‍यार किया' ने उन्‍हें प्रेम के किरदार में सुपरहिट कर दिया. वह जल्‍द ही कैटरीना कैफ के साथ फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्‍म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

Comments