बेटी ने भारत में महिला उद्यमियों का बढ़ाया मान, तो पिता ने US में बैठकर की तारीफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत यात्रा पर गयीं अपनी बेटी एवं सलाहकार इवांका ट्रंप के इस दौरान महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिये उनकी सराहना की है.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत यात्रा पर गयीं अपनी बेटी एवं सलाहकार इवांका ट्रंप के इस दौरान महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिये उनकी सराहना की है. इवांका फिलहाल भारत में हैं और वह हैदराबाद में चल रहे वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लेने के लिये गये एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं. जीईएस की मेजबानी दोनों देश कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब इवांका भारत यात्रा पर आयी हैं. बहरहाल अमेरिका के राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार की हैसियत से यह उनकी पहली यात्रा जरूर है.ट्रंप ने देर रात ट्वीट किया, ‘‘बढ़िया इवांका.


इसका अर्थ है अपने देश में कार्यबल बढ़ाने में सुधार करना और सरकारी लाल फीताशाही में कटौती करना. ’’ निक्की ट्रंप  प्रशासन में सबसे वरिष्ठ पद पर आसीन भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं.  इतना ही नहीं वह अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन की कैबिनेट में कार्यरत पहली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं.उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक तौर पर इसका अर्थ है कि आप ऐसा माहौल बनाना चाहती हैं जिसमें सफलता के लिये जरूरी पूंजी एवं संरक्षण तक दुनियाभर की महिलाओं की पहुंच हो.’’हाल के सप्ताह में निक्की ने कहा था कि वह इस साल भारत यात्रा की योजना बना रही थीं लेकिन अपनी अन्य व्यस्तताओं के चलते वह ऐसा नहीं कर सकीं. 



Comments